27 अक्टूबर 2023 - 08:36
अमेरिका ग़ज़्ज़ा में जारी नरसंहार का समर्थन बंद करे, हमास का क़दम अत्याचारी शासन के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया

अमेरिका और कुछ यूरोपीय देश ज़ायोनी सरकार द्वारा ग़ज़्ज़ा के लोगों के नरसंहार का पूरा समर्थन कर रहे हैं। अमेरिका को ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीन में नरसंहार का समर्थन करना बंद करना होगा।


 अमेरिका से राजनयिक संबंध नहीं होने के बावजूद अचानक न्यूयॉर्क पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री के दौरे पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं। अमीर अब्दुल्लाहियान के इस सफर को मध्यपूर्व में संभावित खूनी युद्ध को रोकने के आखिरी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री ने फिलिस्तीन के हालात पर बयान देते हुए कहा कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र की स्थिति, ग़ज़्ज़ा की नागरिक आबादी के खिलाफ जारी नरसंहार और ज़ायोनी सरकार के अत्याचारों से अमेरिका और यूरोपीय देशों नेआँखें मूँद लीं। बल्कि उनकी और से इस्राईल को मिल रहे भरपूर समर्थन के कारण स्थिति बहुत गंभीर हो गई है और क्षेत्र के देशों के लिए चिंता का कारण बन गई है। बहुत संभव है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाये।

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि हमास एक ऐसा संगठन है जो अपने देश की आजादी के लिए प्रयासरत है। वह अपने देश पर कब्ज़ा करने वाली सत्ता के ख़िलाफ़ लड़ रहा है और अपने देश या देश के किसी भी हिस्से की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले संगठन को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत यह अधिकार प्राप्त है।

अमेरिका और कुछ यूरोपीय देश ज़ायोनी सरकार द्वारा ग़ज़्ज़ा के लोगों के नरसंहार का पूरा समर्थन कर रहे हैं। अमेरिका को ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीन में नरसंहार का समर्थन करना बंद करना होगा।

पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया हमारा क्षेत्र है, हमारा घर है। यदि क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा है तो हम किसी भी देश को कोई रियायत नहीं देंगे।